अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, दक्षिण जोन में चला व्यापक चेकिंग व पैदल गश्त

अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, दक्षिण जोन में चला व्यापक चेकिंग व पैदल गश्त

डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में कैफे-रेस्टोरेंट की जांच, संचालकों को न्यायालय के आदेशों का पालन करने के निर्देश



कानपुर नगर, 30 सितंबर 2026। माननीय न्यायालय द्वारा अवैध हुक्का बार के संचालन पर रोक के अनुपालन में बुधवार को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में दक्षिण जोन क्षेत्र में व्यापक चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध हुक्का बार के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना रहा।



इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने थाना गोविंद नगर पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में संचालित 50-50 एमएल रेस्टोरेंट एवं कैफे तथा सीटीआई चौकी क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट के सामने स्थित द ब्लूम्स कैफे की सघन चेकिंग की। पुलिस टीम ने कैफे एवं रेस्टोरेंट परिसर में हुक्का पिलाने से संबंधित उपकरणों, प्रतिबंधित फ्लेवर एवं अन्य सामग्री की गहनता से जांच की।

चेकिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संचालकों को माननीय न्यायालय के आदेशों से अवगत कराते हुए अवैध हुक्का बार का संचालन किसी भी स्थिति में नहीं करने के निर्देश दिए।

संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाए, ग्राहकों के पहचान पत्र की जांच सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जाए। निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर कोटपा अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

वहीं, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से थाना गुजैनी पुलिस द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग एवं गश्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हुक्का बार रेस्टोरेंट

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.