शोसल मीडिया के बहुत से फायदे है अब इस इण्डियन यूटृयूबर को ही देख लीजिए ऋषिकेश से शुरु बातचीत से बेलारुस के बुलावे पर पहुॅचा बेलारुस

शोसल मीडिया के बहुत से फायदे है अब इस इण्डियन यूटृयूबर को ही देख लीजिए ऋषिकेश से शुरु बातचीत से बेलारुस के बुलावे पर पहुॅचा बेलारुस 

ऋषिकेश में मिली लड़की के बुलावे पर बेलारूस के गांव देखने पहुंचा इंडियन यूट्यूबर, बोला- 'ये एक्सपीरियंस हमेशा याद रहेगा'

अभिनव का कहना है कि बेलारूस का ये एक्सपीरियंस उनकी जिंदगी की सबसे अच्छी याद बन गया, जिसे वे कभी भी नहीं भूलेंगे.
शोसल मीडिया के बहुत से फायदे है अब इस इण्डियन यूटृयूबर को ही देख लीजिए ऋषिकेश से शुरु बातचीत से बेलारुस के बुलावे पर पहुॅचा बेलारुस
मारिया और अभिनव की पहली मुलाकात ऋषिकेश में हुई थी. इसके बाद वे बाली में मिले. और अब अभिनव 7 दिन मारिया के घर रहकर आए हैं.
Facebook@Abhinav.reddy.yt


Viral Video: ऋषिकेश में मिली मारिया नाम की लड़की के बुलावे पर बेलारूस के गांव देखने पहुंचे इंडियन यूट्यूबर अभिनव रेड्डी ने, एक वीडियो के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है, जो इस समय इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. मात्र 15 घंटे के अंदर 50 मिनट के इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

'7 दिन में ये मेरा पसंदीदा देश बन गया'

इस वीडियो में अभिनव बताते हैं, 'हाफ रशियन और हाफ बेलारूसी मारिया ने मुझे 7 दिनों के लिए अपने परिवार के साथ रहने के लिए बुलाया था. ये रूस के ठीक बगल में है, लेकिन यहां इतने कम टूरिस्ट आते हैं कि मुझे देखकर सब हैरान रह गए. मैं उस स्कूल में गया जहां मारिया पढ़ी थी और किसी तरह मुझे वहां स्पीच देनी पड़ी. फिर मैं घूमने निकला और गांव के ज्यादातर लोग हमारे साथ हो लिए. उसके परिवार से मिलने से लेकर बेलारूस के कल्चर को जानने तक, यह मेरा पसंदीदा देश बन गया.'

पिता ने खुद घर बनाया, भारत आने का सपना

अभिनव बताते हैं कि इस यात्रा के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित मारिया के पिता एडवर्ड ने किया. एडवर्ड ने घर की नींव से लेकर दरवाजे और विंटर बाथ तक सब कुछ अपने हाथों से बनाया है. घर में एक खास कमरा है जहां उनका विंटेज मोटरसाइकिल का कलेक्शन रखा है, जिसमें ऋषिकेश की निशानी भी मौजूद है. एडवर्ड पिछले 10 सालों से रोज सुबह 5 बजे उठकर योग करते हैं. उनका सबसे बड़ा सपना भारत आना और अपनी बेटी के साथ किसी आश्रम में रहकर समय बिताना है.

स्कूल जाकर 11वीं के बच्चों को सिखाया 'नमस्ते'

अभिनव ने आगे बताया, 'मारिया की मां पेशे से एक इंग्लिश टीचर हैं. एक दिन वो मुझे भी अपने साथ स्कूल ले गईं और उन्होंने वहां 11वीं क्लास के बच्चों से मेरी मुलाकात कराई. इस मौके पर क्लास में दोनों देशों की संस्कृति पर चर्चा हुई. बच्चों ने अपने खास त्योहार इवाना कुपाला के बारे में बताया, जिसके बाद मैंने उन्हें नमस्ते करना सिखाया. मैंने बच्चों को इंग्लिश सीखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जिंदगी में कुछ भी नया सीखने के लिए गलतियां करने और फेल होने से कभी नहीं डरना चाहिए.'

'एक ऐसा गांव, जो खुद में एक बड़ा परिवार है'

अभिनव कहते हैं, 'बेलारूस का यह गांव सिर्फ एक रिहायशी इलाका नहीं, बल्कि एक बड़ी कम्युनिटी है जहां हर कोई एक-दूसरे को जानता है. लोग साथ मिलकर टहलते हैं, बार्बेक्यू एन्जॉय करते हैं और हर छोटी-बड़ी खुशी बांटते हैं. वहां के लोग भले ही विदेशियों से ज्यादा न मिलते हों, लेकिन जिस अपनेपन से उन्होंने इस भारतीय को गले लगाया, उसने साबित कर दिया कि भाषा की दीवारें प्यार के आगे बहुत छोटी हैं.'

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

अभिनव के इस वीडियो के देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'हर वीडियो में इसको कोई ना कोई लड़की अपने गांव आने के लिए इन्वाइट कर देती है, और ये पहुंच भी जाता है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या तुम मारिया को शादी करने के लिए मना सकते हो?'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं तो सिंगल ही मरूंगा. तुमने हर लड़के का सपना सच कर दिखाया.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो बहुत बढ़िया है. बेलारूस की संस्कृति दिखाने के लिए धन्यवाद. वहां के लोग बहुत दयालु और उदार हैं. जिंदगी ऐसी ही जीनी चाहिए.'

ऋषिकेश,बेलारुस

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.