दीपावली से पहले पटाखा लाइसेंस आवेदकों की महत्वपूर्ण बैठक 29 सितंबर को

दीपावली से पहले पटाखा लाइसेंस आवेदकों की महत्वपूर्ण बैठक 29 सितंबर को

पुलिस कार्यालय के सभागार में अपर पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में होगी गोष्ठी, लाइसेंस प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों की दी जाएगी जानकारी

दीपावली से पहले पटाखा लाइसेंस आवेदकों की महत्वपूर्ण बैठक 29 सितंबर को










कानपुर नगर। दीपावली पर्व-2026 के दृष्टिगत कमिश्नरेट कानपुर नगर में पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए 29 सितंबर 2026 को पटाखा लाइसेंस आवेदकों की गोष्ठी आयोजित की जाएगी।





यह गोष्ठी अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध की अध्यक्षता में मंगलवार को शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित होगी। बैठक में पटाखा लाइसेंस से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के संबंध में आवेदकों को जानकारी दी जाएगी।

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सभी संबंधित पटाखा लाइसेंस आवेदकों को निर्धारित समय पर पुलिस कार्यालय के सभागार में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बैठक में दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों का निर्धारित रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.