मोबाईल रिचार्ज में किया बड़ा फेर बदल, सरकार ने मानी राघव चड्ढा की बहुत सी बात,अब 13 नहीं 12 रिचार्ज होंगे

मोबाईल रिचार्ज में किया बड़ा फेर बदल, सरकार ने मानी राघव चड्ढा की बहुत सी बात,अब 13 नहीं 12 रिचार्ज होंगे 

सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि ये देश की जनता के लिए एक बड़ी राहत की तरह है. अब उन्होंने 28 दिन के रिचार्ज के हिसाब से साल में 13 बार रिचार्ज नहीं कराना होगा.

मोबाईल रिचार्ज में किया बड़ा फेर बदल, सरकार ने मानी राघव चड्ढा की बहुत सी बात,अब 13 नहीं 12 रिचार्ज होंगे


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उपभोक्ताओं को राहत के लिए मोबाइल रिचार्ज से जुड़े भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के फैसले पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत में प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि सरकार ने हाल ही में 'टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026' पेश किए हैं, जिससे ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी.

उन्होंने बताया कि 30 दिन के रिचार्ज प्लान से साल में 13 बार रिचार्ज कराने की जरूरत घटकर 12 बार रह जाएगी. इसके अलावा, सिर्फ वॉइस और एसएमएस वाले प्लान होंगे, उन लोगों के लिए, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है. कम बजट वाले ग्राहकों के लिए अधिक सही विकल्प होंगे, जिन्हें मुख्य रूप से बेसिक वॉइस कॉल की जरूरत होती है.





अपनी पोस्ट में राघव चड्ढा ने कहा कि आप में से कई लोगों ने सीमित और इंफ्लेक्सिबल रिचार्ज विकल्पों के बारे में अपनी चिंताएं मेरे साथ साझा की थीं. मैंने 11 मार्च को संसद में यह मुद्दा उठाया था और ग्राहकों के लिए अधिक विकल्प और सस्ते प्लान की मांग की थी. ग्राहकों की बेहतर पसंद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन चिंताओं का समाधान करने के लिए मैं भारत सरकार और ट्राई का आभारी हूं.

सांसद ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने ट्राई की ओर से टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026 जारी होने के बाद अपनी खुशी जताई और कहा कि सरकार ने सभी मांगों को मान लिया है.






बता दें कि राघव चड्ढा ने 11 मार्च 2026 को मैंने संसद में प्रीपेड मोबाइल यूजर्स की समस्याओं को उठाया था. उन्होंने कहा था कि साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन 28 दिन के रिचार्ज के माध्यम से 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है. साथ ही, कहा था कि बहुत से उपभोक्ता डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं. साथ ही, राघव चड्ढा ने यह समस्या संसद में रखी की कि रिचार्ज खत्म होने के बाद आउटगोइंग के साथ इनकमिंग भी बंद हो जाती है.

30 Days Validity Cheap Recharge Plans: नए नियमों के तहत अब रिलायंस जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया जैसी सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को पूरे 30 दिन की वैधता (Validity) वाले प्लान्स के साथ-साथ बिना डेटा वाले किफायती Voice Only पैक्स पेश करने होंगे. ट्राई के इस कदम का स्वागत करते हुए भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इसे भारत सरकार और नियामक का एक जनहितैषी और ऐतिहासिक फैसला करार दिया है.

 उपभोक्ताओं को मिलेंगे ये 2 सबसे बड़े फायदे

1- ट्राई के नए रेगुलेशंस लागू होने के बाद प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को दो मुख्य मोर्चों पर सीधी बचत और सस्ती सुविधा मिलेगी. पहला ये कि अब साल में 13 नहीं, बल्कि 12 बार ही रिचार्ज कराने होंगे. दरअसल 28 दिनों की वैधता वाले प्लान की वजह से अब तक ग्राहकों को एक साल यानी 365 दिन में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता था. 

2- वहीं, अब 30 दिन की पूरी कैलेंडर वैलिडिटी वाले प्लान्स आने से ग्राहकों को साल में सिर्फ 12 बार ही रिचार्ज कराना होगा, जिससे एक पूरे महीने के रिचार्ज का खर्च बचेगा. इसके अलावा, सिर्फ वॉयस और एसएमएस प्लान्स भी टेलीकॉम कंपनियों को पेश करने होंगे.  इससे ऐसे उपभोक्ताओं को फायदा होगा, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है. उन्हें अब डेटा पैक का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा. कंपनियों को सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS आधारित बेहद सस्ते प्लान पेश करने होंगे.

 संसद में उठी थी 28 दिन वाले प्लान्स के खिलाफ आवाज

 टेलीकॉम कंपनियों की ओर से महीने में 30 या 31 दिन होने के बावजूद 28 दिन की वैलिडिटी देने की इस टेलिकॉम कंपनियों के खिलाफ संसद में पुरजोर आवाज उठाई गई थी. 11 मार्च को राज्यसभा में सांसद राघव चड्ढा ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से दखल देने और उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण से बचाने की मांग की थी. लिहाजा, उपभोक्ताओं की इस लंबे समय से चली आ रही शिकायत और संसद में उठी मांग को स्वीकार करते हुए सरकार और ट्राई ने यह नया नियम बनाकर ग्राहकों को बड़ी राहत दी है.

देश में स्मार्टफोन और 5G सेवाओं के विस्तार के बावजूद आज भी लगभग 30 करोड़ लोग फीचर फोन यानी कीपैड मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं. दरअसल, बुजुर्गों को महंगे डेटा पैक की जरूरत नहीं होती है. उनके लिए कॉलिंग ओनली प्लान सबसे मुफीद साबित होते हैं. इसके अलावा, कुछ लोग दूसरा सिम सिर्फ बैंक OTP या इनकमिंग कॉल्स के लिए चालू रखते हैं. ऐसे उपभोक्ताओं और ग्रामीण परिवारों अब काफी राहत मिलेगी.

Mobile,Recharge

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.