नाली में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में जंगले वाली मस्जिद के पास लोको यार्ड की दीवार के निकट नाली में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को नाली से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान उसकी पहचान सफीकुर्रहमान (करीब 50 वर्ष), निवासी बेगमपुरवा के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, परिजनों और स्थानीय लोगों ने बताया कि सफीकुर्रहमान को पूर्व से मिर्गी के दौरे आते थे। हालांकि, उनकी मौत किस कारण हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृत्यु के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक मौके पर फिलहाल कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment