सुरक्षा की पाठशाला: 8,165 बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत कमिश्नरेट कानपुर नगर के चारों जोन में 69 स्थानों पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम
कानपुर नगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “सुरक्षा की पाठशाला” अभियान के तहत कमिश्नरेट कानपुर नगर के चारों जोन में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान 69 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 8,165 बच्चों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इन कार्यक्रमों में 266 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बच्चों को POCSO Act-2012, Good Touch-Bad Touch, साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग तथा लैंगिक अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।
पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बताया कि किसी भी असहज या संदिग्ध स्थिति में चुप न रहें और तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना दें। साथ ही बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग का सामना होने पर तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान बच्चों को आपातकालीन एवं सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 112, 1098 और 1930 की जानकारी भी दी गई।
पुलिस विभाग की ओर से बच्चों को संदेश दिया गया कि जागरूकता और समय पर सूचना देकर अपराधों से बचाव किया जा सकता है। बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस, अभिभावक, शिक्षक और समाज को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
संबंधित फोटो

Post a Comment