प्रतापपुर में किसान दिवस का आयोजन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

शिवली ग्राम प्रतापपुर उदय में किसान दिवस का आयोजन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

कृषि विभाग एवं इफको के अधिकारियों ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत खेती पर हुई चर्चा

प्रतापपुर में किसान दिवस का आयोजन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
फोटो : शिवराज सिंह 
शिवली। ग्राम प्रतापपुर में 28 सितंबर 2026 को किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग एवं इफको के कई पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों से संवाद करते हुए खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।







किसान दिवस के दौरान किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल उत्पादन बढ़ाने तथा आधुनिक खेती के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाने और कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने कृषि अधिकारियों से अपनी समस्याएं एवं जिज्ञासाएं साझा कीं, जिनका अधिकारियों द्वारा आवश्यक सुझाव एवं समाधान बताया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग और इफको के पदाधिकारियों ने किसानों के हित में संचालित विभिन्न गतिविधियों और सुविधाओं की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने कृषि विभाग एवं इफको के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.