कबाड़ की दुकान में चोरी के बाद पुलिस का एक्शन, चार टीमें व सर्विलांस टीम गठित

कबाड़ की दुकान में चोरी के बाद पुलिस का एक्शन, चार टीमें व सर्विलांस टीम गठित



कानपुर। थाना चकेरी क्षेत्र में कबाड़ की दुकान से कॉपर वायर, लैपटॉप और नगदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी श्री आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के शीघ्र अनावरण के लिए सर्किल स्तर से चार टीमों के साथ सर्विलांस टीम गठित की गई है। पुलिस की टीमें घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसीपी चकेरी के मुताबिक, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के जल्द खुलासे के लिए टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.