दुधमुंहे पिल्ले के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज

दुधमुंहे पिल्ले के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज

भूपेंद्र सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई, पुलिस ने नोटिस तामील कराया


कानपुर नगर। सोशल मीडिया पर दुधमुंहे पिल्ले के साथ कथित क्रूरता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थाना गोविंद नगर क्षेत्र का है, जहां एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर भूपेंद्र सिंह नामक व्यक्ति द्वारा प्रसारित एक वीडियो में कथित तौर पर एक दुधमुंहे पिल्ले को रस्सी से बांधकर हंसिया और कुल्हाड़ी से काटते हुए दिखाया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति की फेसबुक आईडी पर पशुओं के प्रति क्रूरता से जुड़े अन्य वीडियो भी मौजूद हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गोविंद नगर पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 0368/2026 के तहत धारा 325 बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(i) में अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी आई-292 गुजैनी, थाना गोविंद नगर, कानपुर नगर (मूल निवासी अतरहट, जनपद बांदा) को तलब कर नोटिस तामील कराया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

PS, गोविन्द,नगर

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.