विजय नगर के C ZONE कैफे में पुलिस की छापेमारी, हुक्का बार संचालन की सूचना पर मचा हड़कंप

विजय नगर के C ZONE कैफे में पुलिस की छापेमारी, हुक्का बार संचालन की सूचना पर मचा हड़कंप

विजय नगर के C ZONE कैफे में पुलिस की छापेमारी, हुक्का बार संचालन की सूचना पर मचा हड़कंप
खबर :प्रियांक शुक्ला 

कानपुर। फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर के पास स्थित C ZONE कैफे में पुलिस ने हुक्का बार संचालन की सूचना पर छापेमारी की। यह कार्रवाई डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह के निर्देशन में की गई।

बताया जा रहा है कि डीसीपी सेंट्रल की स्वाट टीम ने कैफे में अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर फजलगंज थाने की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। पुलिस टीम ने कैफे के अंदर जांच-पड़ताल करते हुए वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।

छापेमारी के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। पुलिस द्वारा कैफे में हुक्का बार संचालन से संबंधित गतिविधियों की जांच की जा रही है।

पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से कैफे संचालकों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.