कृष्णा नगर में सनातनी परंपरा के रंग: प्रगति अवेकिंग सोसायटी और बेटियां फाउंडेशन ने सजाई डांडिया नाइट्स की भव्य शाम

कृष्णा नगर में सनातनी परंपरा के रंग: प्रगति अवेकिंग सोसायटी और बेटियां फाउंडेशन ने सजाई डांडिया नाइट्स की भव्य शाम

कानपुर, 25 अक्टूबर:
कृष्णा नगर स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में प्रगति अवेकिंग सोसायटी और बेटियां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य 'डांडिया नाइट्स' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस उत्सव की सबसे खास बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम की मुख्य थीम सनातनी परंपरा पर आधारित थी, जिसने आधुनिकता के बीच अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूती से प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने की मुक्तकंठ से की सराहना
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध डॉक्टर रोहित सक्सेना उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और आयोजकों के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। डॉ. सक्सेना ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सनातनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के यादगार पल 
कृष्णा नगर में सनातनी परंपरा के रंग: प्रगति अवेकिंग सोसायटी और बेटियां फाउंडेशन ने सजाई डांडिया नाइट्स की भव्य शाम

कृष्णा नगर में सनातनी परंपरा के रंग: प्रगति अवेकिंग सोसायटी और बेटियां फाउंडेशन ने सजाई डांडिया नाइट्स की भव्य शाम

कृष्णा नगर में सनातनी परंपरा के रंग: प्रगति अवेकिंग सोसायटी और बेटियां फाउंडेशन ने सजाई डांडिया नाइट्स की भव्य शाम

कृष्णा नगर में सनातनी परंपरा के रंग: प्रगति अवेकिंग सोसायटी और बेटियां फाउंडेशन ने सजाई डांडिया नाइट्स की भव्य शाम

कृष्णा नगर में सनातनी परंपरा के रंग: प्रगति अवेकिंग सोसायटी और बेटियां फाउंडेशन ने सजाई डांडिया नाइट्स की भव्य शाम
भजनों की धुन पर मंत्रमुग्ध हुए प्रतिभागी
डांडिया नाइट्स की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के मधुर भजनों से हुई। भक्तिमय और कर्णप्रिय संगीत की धुनों पर वहां मौजूद प्रतिभागी पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए और डांडिया स्टिक्स के साथ जमकर थिरके। डांडिया के पारंपरिक गीतों और भजनों के तालमेल ने पूरे माहौल को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया।
कलाकारों ने मोहा मन, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत
आयोजन में आए विभिन्न कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए विशेष पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई थी। बेहतर तालमेल, बेहतरीन ड्रेसकोड और डांडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच पर पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
अल्पाहार की रही व्यवस्था
कार्यक्रम में शामिल हुए सभी मेहमानों और प्रतिभागियों के लिए आयोजकों की ओर से पेड हल्के एवं स्वादिष्ट पेयजल व जलपान (स्नैक्स) की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रगति अवेकिंग सोसायटी और बेटियां फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Dandya Niights

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.