मर्सिडीज कार मात्र 100 रुपये में बिकाऊ है
अखबार के एक छोटे से इश्तिहार ने एक साहब की किस्मत चमका दी... या फिर किसी ने उनकी समझदारी की परीक्षा ले ली!
एक दिन सुबह-सुबह अखबार पढ़ते हुए एक साहब की नजर एक छोटे से इश्तिहार पर पड़ी।
"मर्सिडीज कार बिकाऊ है, कीमत मात्र 100 रुपये!"
हुआ ठीक वैसा ही जैसा आप सोंच रहे हैं कि किसी सिरफिरे ने छपवाया होगा इसतरह किसी ने भी कोई खास नहीं समझा लेकिन साहब खोजी विचार वाले थे सोंचा मजाक ही सही एक बार पता करने में क्या जाता है
साहब ने चश्मा उतारा, सीसा साफ किया फिर लगाया, दोबारा पढ़ा और अखबार को उलट-पलटकर देखा। उन्हें लगा शायद छपाई में गलती हो गई होगी। भला लाखों की मर्सिडीज सिर्फ 100 रुपये में कौन बेचेगा?
लेकिन लालच और जिज्ञासा का ऐसा मेल हुआ कि साहब खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तुरंत इश्तिहार में दिए गए पते पर उसी वक़्त जाने को ठान लिया।
पता ढूंढते-ढूंढते, चलते-चलते वे एक अच्छे-खासे रिहायशी मोहल्ले में उस पते वाले मकान पर पहुंचे चुके थे अब उस मोहल्ले और वहाँ के वातावरण को देख कर मन में दौड़ रहे घोड़ो की गति तेज हो चुकी थी
ख़ैर मनोभावो को शांत करते हुए दरवाजे की घंटी बजाई।
एक 45-50 वर्ष की अधेड़ उम्र की महिला ने दरवाजा खोला।
साहब ने उत्सुकता से पूछा, "मैडम, क्या आपने अखबार में मर्सिडीज कार बेचने का विज्ञापन दिया है?"
महिला ने सहजता से जवाब दिया, "जी हां, बिल्कुल!"
साहब की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पूछा, क्या सच में कार 100₹ में बेचेंगी "क्या मैं कार देख सकता हूं?"
महिला मुस्कुराते हुए बोली, "शौक से आइए, गैराज में खड़ी है।"
महिला ने गैराज खुलवाया।
साहब ने जैसे ही मर्सिडीज देखी, उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। चमचमाती हुई शानदार गाड़ी, शानदार हालत और देखने में लगभग नई!
उन्होंने कार के चारों ओर घूमकर निरीक्षण किया और बोले, "मैडम, ये तो बिल्कुल नई लग रही है!"
महिला बोली, "जी, एकदम नई तो नहीं है। लगभग 18 हजार किलोमीटर चल चुकी है।"
साहब ने मन ही मन सोचा कि आज तो भगवान ने छप्पर फाड़कर दे दिया। फिर भी उन्हें संतोष नहीं हुआ और उनकी दिल की धड़कने असहज़ हो रही थीं अंत में उन्होंने हिम्मत करके अपने मन के भीतर उठ रहे ज्वालामुखी को दबाते हुए पूँछ ही लिया.........
"लेकिन मैडम, इसकी कीमत आपने सिर्फ 100 रुपये क्यों रखी है? कोई खास वजह?" क्या मैं जान सकता हूँ अगर आपको बताने में कोई तकलीफ ना हो तो......
महिला ने बिल्कुल शांत और सधे स्वर में जवाब दिया,
"जी, वजह तो बहुत खास है।"
आप इतना जान लीजिये कि आज मुझे बहुत सुकून मिल रहा है
साहब की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुँच चुकी थी कि आखिर क्या वज़ह हो सकती है
लाखों रुपए की गाड़ी कौड़ी के भाव फिर भी ऐसी क्या वज़ह है कि इनको सुकून मिल रहा है
कहीं ये शापित गाड़ी तो नहीं?
कहीं ये दुर्घटना वाली कार तो नहीं?
अंत में साहब ने सीधा सीधा पूँछ ही लिया कि
"मैडम क्या वजह है जिस कारण लाखों की गाड़ी केवल 100₹ में ?"
महिला बोलीं, आप व्यर्थ परेशान हो रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है जैसा आप सोंच रहे हैं....
"दरअसल, बात ये है कि मेरे पति का कुछ दिन पहले निधन हो गया। उन्होंने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी मर्सिडीज बेचकर जो भी पैसे मिलें, वे उनकी दूसरी पत्नी को दे दिए जाएं।"
साहब के चेहरे पर मुस्कान और चौड़ी हो गई। उन्होंने तुरंत जेब से 100 रुपये निकाले और महिला के हाथ में थमा दिए।
फिर बोले, "मैडम, आप चिंता मत कीजिए। मैं अभी गाड़ी अपने नाम करवा लेता हूं।"
महिला ने पैसे लिए, साथ ही लिखपढ़ी दी और बोलीं, "बहुत अच्छा, भगवान आपका भला करे!"
साहब खुशी-खुशी कार की चाबी लेकर चल दिए।
और इधर महिला मन ही मन मुस्कुराते हुए बोलीं..आज भी जीत मेरी हुई
लेखक: अज्ञात 🙏
कहानी का व्यंग्यात्मक संदेश:
दुनिया में हर सस्ता सौदा घाटे का नहीं होता और हर महंगा सौदा फायदे का नहीं होता। लेकिन किसी भी विज्ञापन पर आंख बंद करके भरोसा करने से पहले उसकी पूरी कहानी जरूर जान लेनी चाहिए।
क्योंकि कभी-कभी 100 रुपये की मर्सिडीज के पीछे लाखों की पारिवारिक कहानी छिपी होती है! 😄

Post a Comment