संविधान दिवस पर DCP WEST ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ

संविधान दिवस पर DCP WEST ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की शपथ

कानपुर, 26 नवंबर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने अपने कार्यालय में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान डीसीपी पश्चिम ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को साझा किया। उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शों और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कानपुर कोम्मिश्न्राते की शपथ के दौरान ली गयी फोटो :










संविधान की शपथ

Tags

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.