साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंप लौटी मुस्कान

कानपुर / (पश्चिम जोन) | पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल, पश्चिम जोन और समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से कुल 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान (101 Mobiles - 101 Smiles)
शनिवार, 28 नवंबर 2026 को पुलिस अधिकारियों ने बरामद किए गए सभी 101 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
साल 2026 में अब तक 450 मोबाइल बरामद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक कुल करीब 450 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल अभियान में साइबर क्राइम सेल प्रभारी उ0नि0 राजन यादव, उ0नि0 शुभम पांडेय, हे0का0 राजीव कुमार, का0 अभिषेक यादव, का0 रोविन सिंह, का0 मुन्ना सिंह, का0 सतमान सिंह, का0 विनय कुमार और पश्चिम जोन के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम का विशेष योगदान रहा।
साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंप लौटी मुस्कान

साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंप लौटी मुस्कान

साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंप लौटी मुस्कान

साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंप लौटी मुस्कान

साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंप लौटी मुस्कान

101,MOBILE,DCP,SM QasimAbidi

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.