राष्ट्रीय एकता दिवस पर कानपुर पुलिस ने निकाला भव्य मार्च पास्ट, पुलिस आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी
कानपुर नगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने पुलिस कार्यालय से पुलिस बल के मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मार्च पास्ट पुलिस कार्यालय से प्रारंभ होकर चेतना चौराहा, सरसैया घाट, महिला थाना एवं वीरेन्द्र स्वरूप ऑडिटोरियम होते हुए पुनः पुलिस कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस बल ने अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध श्री संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री दिनेश त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना तथा देश के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के संकल्प को दोहराया।
Post a Comment