पुलिसकर्मी के साथ किन्नरों द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कानपुर। सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी के साथ किन्नरों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी से तहरीर प्राप्त की और प्रकरण में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर श्री कृष्णकान्त ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Post a Comment