मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों को चिह्नित करेंगे कोटेदार, राशन वितरण के दौरान चलाएंगे जागरूकता अभियान
कानपुर नगर। जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और समावेशी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में अब कोटेदारों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने एक वीडियो संदेश जारी कर जनपद के सभी कोटेदारों से मतदाता पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान करने और उनके पंजीकरण में सहयोग करने की अपील की है।
सावधान -
मतदाता जोड़ो अभियान की वार्ता करते हुए श्री तंवर जी सभी को यह आगाह भी करते है कि जनगणना के दौरान किसी भी तरह की OTP का अदन प्रदान नही किया जाता
राशन कार्ड के विवरण से होगी पहचान
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोटेदारों के पास राशन कार्डधारकों और उनके परिवार के सदस्यों का पूरा विवरण उपलब्ध रहता है। ऐसे में राशन वितरण के दौरान कोटेदार लाभार्थियों से यह जानकारी प्राप्त करें कि उनके परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं या नहीं। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में नहीं है, तो उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए।
जिला पूर्ति कार्यालय के माध्यम से होगा समन्वय
उन्होंने कोटेदारों से अपील की है कि वे ऐसे छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम और मोबाइल नंबर उनकी सहमति से संकलित करें। यह डेटा पूर्ति निरीक्षकों और जिला पूर्ति कार्यालय के माध्यम से निर्वाचन तंत्र को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद संबंधित नागरिकों के मतदाता पंजीकरण में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
आमजन से भी की गई अपील
जिलाधिकारी ने कहा कि कोटेदारों का आम जनता से सीधा और नियमित संपर्क रहता है, जिससे छूटे हुए पात्र लोगों तक पहुंचना आसान होगा। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से भी अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें और एक शुद्ध व समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
Post a Comment