8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? कर्मचारियों के खाते में कब आएगी बढ़ी सैलरी? ₹3.4 लाख तक मिल सकता है एरियर, सामने आई ये रिपोर्ट

8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? कर्मचारियों के खाते में कब आएगी बढ़ी सैलरी? ₹3.4 लाख तक मिल सकता है एरियर, सामने आई ये रिपोर्ट

8th Pay Commission Update: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कर्मचारियों को नवंबर 2027 से नई सैलरी मिल सकती है, जबकि जनवरी 2026 से अक्टूबर 2027 तक का एरियर मिल सकता है. हालांकि, यह ब्रोकरेज का अनुमान है, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? कर्मचारियों के खाते में कब आएगी बढ़ी सैलरी? ₹3.4 लाख तक मिल सकता है एरियर, सामने आई ये रिपोर्ट
8th Pay Commission News: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी कब बढ़ेगी, नई सैलरी कितनी होगी और जनवरी 2026 से कितना एरियर मिलेगा? अब इसको लेकर JPMorgan की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बढ़ी हुई सैलरी खाते में आने के महीने से लेकर एरियर तक का अनुमान लगाया गया है.

बढ़ी सैलरी के लिए करना होगा इतना इंतजार?

रिपोर्ट में बताया गया है कि  8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. JPMorgan की रिपोर्ट के मुताबिक, नई सैलरी नवंबर 2027 से मिलनी शुरू हो सकती है. कर्मचारियों को जनवरी 2026 से अक्टूबर 2027 तक का एरियर भी मिल सकता है, जो औसतन करीब ₹3.4 लाख तक रहने का अनुमान है.



नवंबर 2027 से मिल सकती है बढ़ी सैलरी

JPMorgan ने 26 नवंबर को जारी अपनी India Equity Strategy Outlook 2027 रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी नवंबर 2027 से मिलनी शुरू हो सकती है. यह आयोग की रिपोर्ट आने के करीब 6 महीने बाद होगा. हालांकि, सरकार ने अभी नई सैलरी लागू करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

हर महीने ₹15,400 तक बढ़ सकती है सैलरी

ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक, कर्मचारियों की सैलरी में औसतन हर महीने ₹15,400 की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे सरकार पर हर साल करीब ₹2.2 लाख करोड़ (24 अरब डॉलर) का अतिरिक्त खर्च आएगा. FY28 में नवंबर 2027 से मार्च 2028 तक 5 महीने के लिए करीब ₹90,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. इसके बाद पूरे साल का खर्च करीब ₹2.2 लाख करोड़ रहेगा.

इन 3 तारीखों पर रहेगी नजर

JPMorgan के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग को लेकर तीन अहम पड़ाव हैं. इनमें फरवरी 2027 का बजट, मई 2027 में आयोग की रिपोर्ट और एरियर को लेकर सरकार का फैसला शामिल है.

1 फरवरी 2027 को पेश होने वाले बजट से पता चलेगा कि सरकार ने FY28 में वेतन बढ़ोतरी के लिए कितना पैसा रखा है. मई 2027 में आयोग अपनी रिपोर्ट देगा, जिसमें फिटमेंट फैक्टर, पे मैट्रिक्स और भत्तों को लेकर सिफारिशें होंगी. इसके बाद कैबिनेट इन सिफारिशों पर फैसला लेगी और एरियर के भुगतान का तरीका तय होगा.

पिछली बार रिपोर्ट के 9 महीने बाद मिली थी बढ़ी सैलरी

7वें वेतन आयोग ने 19 नवंबर 2015 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. कैबिनेट ने 29 जून 2016 को इसे मंजूरी दी और कर्मचारियों को अगस्त 2016 से बढ़ी सैलरी मिलने लगी. यानी रिपोर्ट आने और भुगतान शुरू होने के बीच करीब 9 महीने का समय लगा था. वहीं, 6वें वेतन आयोग की बढ़ी सैलरी अक्टूबर 2008 से मिलनी शुरू हुई थी.

JPMorgan का मानना है कि अगर इस बार भुगतान फरवरी 2028 तक भी टलता है, तो FY28 में कर्मचारियों को पैसा मिल सकता है. लेकिन अगर भुगतान मार्च 2028 के बाद चला जाता है, तो FY28 में खर्च नहीं होगा और पैसा FY29-30 में जा सकता है.

जनवरी 2026 से  ₹3.4 लाख तक मिल सकता है एरियर 

वेतन आयोग की सिफारिशें आमतौर पर  1 जनवरी से लागू मानी जाती हैं. ऐसे में भुगतान देर से होने पर कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर मिलता है. JPMorgan के बेस केस के मुताबिक, जनवरी 2026 से अक्टूबर 2027 तक के एरियर का कुल खर्च करीब ₹4 लाख करोड़ हो सकता है. इस हिसाब से हर कर्मचारी को औसतन करीब ₹3.4 लाख एरियर मिलने का अनुमान है.

3.83 फिटमेंट फैक्टर और  6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग

NC-JCM के स्टाफ साइड सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने भी कहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होंगी और कर्मचारियों को एरियर मिलेगा. उन्होंने कहा कि उन्हें एरियर मिलने को लेकर पूरा भरोसा है. कर्मचारी संगठनों ने आयोग के सामने 3.83 फिटमेंट फैक्टर और सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग रखी है. वेतन आयोग ने इन मांगों को सुना है, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि सिफारिशों में क्या शामिल होगा.

8वें वेतन आयोग का गठन कब हुआ?

8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था. इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं. आयोग को रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय मिला है. JPMorgan के मुताबिक, आयोग अपने तय समय का करीब 70% हिस्सा पूरा कर चुका है.

ब्रोकरेज का मानना है कि 2027 के आखिर में बढ़ी सैलरी मिलने से बाजार में खर्च भी बढ़ सकता है. खासकर दोपहिया वाहनों, घरेलू सामान और ज्वेलरी जैसे सामानों की मांग को इससे सहारा मिल सकता है.

कितनी बढ़ेगी बेसिक सैलरी? 50% DA मर्ज होने से 

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर हलचल तेज है। कर्मचारी संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने मांग की है कि फिटमेंट फैक्टर लागू होने से पहले महंगाई भत्ते (DA) का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाए। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो कर्मचारियों की बेसिक पे में सीधे तौर पर करीब 31.5% का उछाल आ सकता है।
कैलकुलेशन से समझें सैलरी में कितना होगा इजाफा
इस प्रस्ताव के असर को पे लेवल-6 के एक उदाहरण से आसानी से समझा जा सकता है:
  • मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹44,900
  • 63% DA (1 जुलाई 2026 से लागू): ₹28,287 प्रति माह
  • 50% DA मर्जर की रकम: ₹14,144 (मौजूदा DA का आधा हिस्सा)
  • मर्जर के बाद नई बेसिक सैलरी: ₹59,044
इस तरह, फिटमेंट फैक्टर लगने से पहले ही बेसिक सैलरी में लगभग 31.5% की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जब नया फिटमेंट फैक्टर लागू होगा, तो वह बढ़ी हुई बेसिक पे पर कैलकुलेट होगा, जिससे कुल सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। (नोट: यह केवल प्रस्ताव को समझाने का एक उदाहरण है, इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।)
क्यों उठ रही है DA मर्जर की मांग?
महंगाई की दर के आधार पर साल में दो बार (जनवरी और जुलाई में) DA रिवाइज किया जाता है। कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि बेसिक सैलरी बढ़ने से उससे जुड़े अन्य भत्ते (जैसे HRA, TA) और रिटायरमेंट बेनिफिट्स (ग्रेच्युटी, पेंशन) भी अपने आप बढ़ जाएंगे। BPMS चाहता है कि यह मर्जर फिटमेंट फैक्टर तय होने से पहले हो, न कि बाद में इसे फिटमेंट फैक्टर का हिस्सा मानकर समायोजित किया जाए।
7वें वेतन आयोग में क्या हुआ था?
1 जनवरी 2016 से लागू हुए 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर दिया गया था। उस समय 125% तक पहुंच चुके DA को फिटमेंट फैक्टर के फॉर्मूले में ही शामिल मान लिया गया था और वेतन संशोधन से पहले 50% DA को अलग से बेसिक पे में मर्ज नहीं किया गया था।
क्या सरकार मानेगी कर्मचारियों की यह मांग?
फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से इस प्रस्ताव को कोई मंजूरी नहीं मिली है। 1 दिसंबर 2025 को लोकसभा में एक लिखित जवाब में वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि मौजूदा DA को बेसिक पे में मर्ज करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
बता दें कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था, जिसे अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में जब तक आयोग की रिपोर्ट नहीं आ जाती और कैबिनेट उसे मंजूरी नहीं दे देती, तब तक 50% DA मर्जर की यह बात केवल एक मांग और प्रस्ताव ही है।

8th Pay Commission

Tags
This is the most recent post.
Older Post

Post a Comment

[blogger][facebook][disqus][spotim]

Author Name

NEWSBIN24

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.